संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
 रुद्र वीणा   भारतीय संगीत  में रुद्र वीणा एक प्राचीन वाद्ययंत्र माना जाता है। यह न केवल शास्त्रीय संगीत का एक प्रमुख वाद्य है, बल्कि इसका संबंध आध्यात्मिकता से भी जोड़ा जाता है। 1. प्राचीन ग्रंथों में वीणा का उल्लेख (क) वेद और पुराणों में वेदों में ‘वीणा’ शब्द का प्रयोग तो मिलता है, पर वह सामान्य रूप से किसी तंतुवाद्य के लिए किया गया है, न कि रुद्र वीणा के लिए। शिव पुराण, स्कंद पुराण, और अन्य शैव ग्रंथों में भगवान शिव को ‘वीणाधर’ कहा गया है। इन ग्रंथों के अनुसार, शिव ने ध्यान और तांडव करते हुए वीणा और डमरू का वादन किया, किंतु वहाँ भी "रुद्र वीणा" शब्द का प्रयोग नहीं हुआ है। (ख) नाट्यशास्त्र (भरतमुनि) भरत मुनि द्वारा रचित नाट्यशास्त्र (लगभग दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व) में भी ‘वीणा’ का विस्तृत वर्णन है। इसमें वीणा की विभिन्न रचनाओं, प्रकारों और उसके प्रयोग की तकनीक पर चर्चा की गई है। परंतु इस ग्रंथ में भी “रुद्र वीणा” नाम से किसी विशेष वीणा का उल्लेख नहीं मिलता। 2. मध्यकालीन ग्रंथों में रुद्र वीणा का आगमन (क) संगीत रत्नाकर (शारंगदेव) 13वीं शताब्दी में लिखे गए शारंगदेव के ग्रं...
प्रमुख तबला वादक पंडित सामता प्रसाद उर्फ गुदई महाराज जीवन परिचय  पंडित सामता प्रसाद , जिन्हें स्नेहपूर्वक " गुदई महाराज " कहा जाता है, भारतीय शास्त्रीय संगीत के बनारस घराने के एक महान तबला वादक थे।  आपका जन्म 20 जुलाई 1921 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के कबीर चौरा नामक स्थान पर  हुआ था।  उनका परिवार तबला और पखावज की परंपरा में गहराई से रचा-बसा था।  उनके पिता पंडित हरि सुंदर (बच्चा मिश्रा के नाम से भी प्रसिद्ध), दादा पंडित जगन्नाथ मिश्रा और पूर्वज पंडित प्रताप महाराज (गुदई महाराज) सभी प्रतिष्ठित संगीतज्ञ थे।   प्रारंभिक जीवन और शिक्षा सामता प्रसाद ने अपने पिता बच्चा मिश्र जी से तबला वादन की प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, लेकिन जब वे केवल सात वर्ष के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया।  इसके बाद, उन्होंने पंडित बिक्कू महाराज (जो स्वयं पंडित बलदेव सहाय के शिष्य थे) से प्रशिक्षण लिया।  उन्होंने प्रतिदिन लंबे समय तक अभ्यास करके अपनी कला में निपुणता प्राप्त की।    उपलब्धियाँ 1942 में इलाहाबाद संगीत सम्मेलन में अपने पहले  के साथ, सामता ...